SSSMID को “समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन आईडी ” के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। यह एक प्रकार का पहचान पत्र है जो सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों को प्रदान किया जाता है। SSSMID पहचान पत्र यह दर्शाता है कि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं। यह समग्र आईडी 8 अंकों की यूनिक आईडी होती है। इस आईडी की जरुरत सभी प्रकार के सरकारी कार्यों के लिए होती है अर्थात यह पहचान पत्र सभी सरकारी कार्यों के लिए अनिवार्य है। SSSMID आईडी कार्ड का लाभ BPL श्रेणी के लोग ,मजदूर वर्ग ,निर्धन ,विधवा महिलाएँ आदि उठा सकते हैं। इस आईडी के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। इस आईडी बनवाने के लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।
SSSMID के बारे मे जानकारी खोजें
SSSMID के कितने प्रकार हैं ?
SSSMID की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। यह दो प्रकार का होता है।
- परिवार समग्र आईडी – परिवार समग्र आईडी 8-digits की आईडी होती है। यह पूरे परिवार आईडी होती है।
- सदस्य समग्र आईडी – सदस्य समग्र आईडी 9-digits की आईडी होती है। यह परिवार के एक सदस्य आईडी होती है। यह आईडी उन्ही व्यक्तियों को प्रदान की जाती है ,जिनका पंजीकरण परिवार समग्र आईडी के सदस्य में किया गया है।
SSSMID बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
यदि आप SSSM ID बनवाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- 10th की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- यदि विकलांग हैं तो विकलांगता प्रमाणपत्र
SSSMID के अंतर्गत आने वाली योजनाएं :-
SSSMID के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा निम्नलिखित योजनाएं शुरू की गई हैं ,जिसका लाभ समग्र आईडी धारक उठा सकते हैं।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
- छात्रवृति योजना
- आम आदमी बीमा योजना
- मजदूर सुरक्षा योजना
- मुख्यमंत्री हाथ ठेला चालक और रिक्शा चालक योजना
- मध्यप्रदेश भवन और निर्माण मंडल द्वारा संचालित योजनाएं
- पंडित दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना
SSSMID के लाभ :-
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों को समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन आईडी प्रदान की जाती है ,इसके निम्नलिखित लाभ हैं।
- इस SSSMID का लाभ राज्य सभी नागरिक उठा सकते हैं।
- राज्य के सभी जरूरतमंद नागरिक सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाएँगे।
- सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
- इस आईडी के द्वारा सभी नागरिकों का डाटा सरकार के पास मौजूद होगा।
- इसके द्वारा राज्य सभी सरकारी कार्यों का डिजिटलीकरण करने में सहायता मिलेगी।
- इस आईडी के द्वारा राज्य के नागरिक आसानी से योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।
- मध्यप्रदेश में सभी जगह समग्र आईडी अनिवार्य है।
SSSMID कैसे बनाएं ?
SSSMID (समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन आईडी) बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन आईडी बनाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश समग्र आईडी के आधिकारिक वेबसाइट (http://samagra.gov.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाता है।
- इस पेज पर आपको ” परिवार को पंजीकृत करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारियाँ दर्ज करनी होगी। सबसे पहले आपको “Address” के ऑप्शन पर जाकर अपना पूरा पता जैसे -Village ,Zone ,Colony ,House No आदि आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करना होगा।
- इसके बाद “Details Of Family Head” के ऑप्शन पर जाकर आपको परिवार के मुखिया का नाम ,जन्मतिथि ,लिंग ,वैवाहिक स्टेटस ,मोबाइल नंबर और आधार नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको “Upload Document ” के ऑप्शन पर जाकर परिवार के मुखिया का डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
- इसके लिए आपको डॉक्यूमेंट का चयन करना होगा ,यदि आप आधार कार्ड का चयन करते हैं तो इसे आपको अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको दस्तावेज किसके द्वारा Issued की गई है और Issue Date भी दर्ज करना होगा।
- आप यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम इसमें जोड़ना चाहते हैं तो आपको ” Add Member ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाता है।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सारी जानकारी जैसे – नाम ,जन्मतिथि ,लिंग ,वैवाहिक स्थिति ,परिवार के मुखिया के साथ रिलेशन ,मोबाइल नंबर और आधार नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Add Member In Family ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके आपको “Register Application ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा करना होगा।
- अब आपको “Enrollment Id ” प्राप्त हो जाएगा ,इसे आपको Verify करना होगा।
- इसके लिए आपको “Click Here To Verify OTP ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन क्लिक करने आपको मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होता है।
- अब इस OTP को नेक्स्ट पेज पर दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करने के बाद आपको “Confirm Your Request ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी Enrollment Id वेरीफाई हो जाती है।
इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाता है। इसके बाद लोकल पंचायत से approve होने के बाद आपकी समग्र आईडी प्रिंट करके आपके पते पर भेज दी जाती है।
SSSMID Portal Login – समग्र पोर्टल पर लॉगिन करने का तरीका
SSSMID समग्र पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश समग्र आईडी के आधिकारिक वेबसाइट (http://samagra.gov.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाता है।
- इस पेज पर आपको “लॉगिन ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको यूजर नेम ,पासवर्ड और कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको “लॉगिन ” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
SSSMID Search – समग्र आईडी निकालने का तरीका
समग्र परिवार आईडी आईडी नंबर कैसे चेक करें ?
यदि आपने समग्र आईडी के लिए आवेदन कर दिया है और अभी तक आईडी बनकर नहीं आई है तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके इसे चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश समग्र आईडी के आधिकारिक वेबसाइट (http://samagra.gov.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाता है।
- इस पेज पर आपको “Know Your Family Id ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन हो जाता है।
- इस पेज पर आपको निम्न विकल्प दिखाई देंगे ,जिसके द्वारा आप आईडी देख सकते हैं।
- परिवार आईडी के द्वारा समग्र आईडी निकालें
- परिवार और सदस्य आईडी के द्वारा समग्र आईडी निकालें
- मोबाइल नंबर के द्वारा समग्र आईडी निकालें
- आधार कार्ड के द्वारा समग्र आईडी निकालें
- बैंक खाते के द्वारा समग्र आईडी निकालें
कुछ पोर्टल पर यह भी बताया गया है की एक अन्य तरीका है – समग्र पोर्टल नाम से सर्च करें – sssm id search by name | आप इसमें से किसी ऑप्शन का उपयोग करके समग्र आईडी देख सकते हैं।
SSSMID Update – समग्र आईडी मे सुधार कैसे करें
समग्र आईडी में नाम ,जन्मतिथि और लिंग अपडेट कैसे करें ?
यदि आप समग्र आईडी में नाम ,जन्मतिथि और लिंग अपडेट करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश समग्र आईडी के आधिकारिक वेबसाइट (http://samagra.gov.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाता है।
- इस पेज पर आपको “Profile Update ” के सेक्शन में जाना होगा।
- अब आपको “EKYC के माध्यम से नाम ,जन्मतिथि और लिंग अपडेट करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज पर आपको समग्र आईडी ,मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको “सदस्य की जानकारी देखें और OTP प्राप्त करें ” के क्लिक करना होगा।
- इसके बाद प्राप्त OTP को OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको “Submit ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका फॉर्म ओपन हो जाएगा और आप अपना नाम ,जन्मतिथि और लिंग अपडेट कर सकते हैं।
Samagra ID – SSSMID के बारे मे जानकारी
पोर्टल नाम | समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन आईडी, Samagra Portal या SSSMID Portal |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लॉन्च | समाज कल्याण विभाग के द्वारा |
आवेदन | ऑनलाइन कर सकते हैं |
वेबसाईट | http://samagra.gov.in |