मनरेगा जॉब कार्ड अकाउंट चेक करने के लिए आपको पहले जानना होगा की मनरेगा क्या है और मनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है । मनरेगा अर्थात महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम – यह एक प्रकार की रोजगार गारंटी योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा की गई है। इस योजना को विधान सभा में 7 सितंबर 2005 को पारित किया गया और 2 फरवरी 2006 से इसकी शुरुआत की गई। इस योजना के तहत श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार की मनरेगा पेमेंट गारंटी दी जाती है और उनके काम का उचित मूल्य प्रदान किया जाता है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और लोगों की स्थिति में सुधार आएगा। इस योजना के तहत श्रमिकों को एक जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है ,जिसमें उसका सम्पूर्ण विवरण होता है।
जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऑनलाइन – MGNREGA Job Card Account Check
मनरेगा जॉब कार्ड अकाउंट चेक कैसे करें ?
यदि आप नरेगा जॉब कार्ड अकाउंट चेक करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको नरेगा जॉब कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने जिला ,ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको “Consolidated Report Of Payment To Worker ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Work Name सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपके सामने नरेगा जॉब कार्डधारी का विवरण ओपन हो जाएगा ,जिसमें आपको अपना नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने नाम के आगे के Work Name पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका जॉब कार्ड अकाउंट स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।
नरेगा पेमेंट लिस्ट और जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऑनलाइन
इस प्रकार आप अपना नरेगा जॉब अकाउंट चेक कर सकते हैं। यदि आपको अपना नरेगा भुगतान की स्थिति या पेमेंट स्टैटस , पेमेंट लिस्ट चेक करना है तो यहाँ हम आपको बात रहे हैं – मनरेगा पेमेंट लिस्ट देखने का तरीका क्या है ।
नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक – NGREGA Payment List Online 2023
नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक करने के लिए क्या करें ?
यदि आप मनरेगा का पेमेंट लिस्ट या भुगतान सूची डिटेल्स चेक करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट (www.nrega.nic.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको “Transparency & Accountability ” के ऑप्शन पर जाना होगा , इसके बाद आपको “Job Cards ” के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा ,इस पेज पर आपको राज्यों लिस्ट में से अपने राज्य का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने रिपोर्ट फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आपको अब इस फॉर्म की जानकारी जैसे – फाइनेंसियल ईयर ,जिला ,ब्लॉक और पंचायत आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको “Proceed ” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा ,जिस पर आपको अपने राज्य के नरेगा में शामिल लोगों की सूची दिखाई देगी।
- इस लिस्ट में से आपको अपना नाम चुनकर अपने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
- इस क्लिक करते ही आपके सामने आपके जॉब कार्ड की सारी जानकारी ओपन हो जाती है।
- इसके बाद आपको District Number Of Mastrol Used के आगे दी गई संख्या पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने मस्ट्रोल डिटेल्स का पेज ओपन हो जाएगा , इस पेज पर आपको मस्ट्रोल संख्या ,डेट ,कार्य का नाम और संख्या आदि दर्ज करना होगा।
- सब जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Proceed ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पेमेंट डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
Also check – एसएसओ आईडी लॉगिन
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023
यदि आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखना चाहते हैं तो आपको यहाँ पर सभी राज्यों की नरेगा जॉब कार्ड डिटेल्स मिलेगी । यहाँ आप चेक कर सकते हैं की किस राज्य मे कितने लोगों ने नरेगा जॉब कार्ड सूची के लिए आवेदन किया था और इनमे से कितने का नाम नरेगा जॉब कार्ड सूची या लिस्ट मे आया है ।
States | Applied Job Card List (in lakhs) | Issued Job Card List (in lakhs) |
ANDAMAN AND NICOBAR | 0.33 | 0.33 |
ANDHRA PRADESH | 97.58 | 97.54 |
ARUNACHAL PRADESH | 2.87 | 2.8 |
ASSAM | 61.24 | 56.1 |
BIHAR | 231.25 | 193.39 |
CHHATTISGARH | 42.88 | 40.9 |
GOA | 0.38 | 0.35 |
GUJARAT | 46.04 | 43.18 |
HARYANA | 12.16 | 12.16 |
HIMACHAL PRADESH | 14.52 | 14.08 |
JAMMU AND KASHMIR | 13.6 | 12.58 |
JHARKHAND | 69.37 | 60.68 |
KARNATAKA | 75.78 | 75.53 |
KERALA | 40.93 | 40.5 |
LADAKH | 0.38 | 0.37 |
LAKSHADWEEP | 0.08 | 0.08 |
MADHYA PRADESH | 83.56 | 76.47 |
MAHARASHTRA | 124.33 | 100.18 |
MANIPUR | 5.94 | 5.91 |
MEGHALAYA | 6.37 | 6.28 |
MIZORAM | 2.08 | 2.08 |
NAGALAND | 4.54 | 4.51 |
ODISHA | 79.34 | 74.52 |
PUDUCHERRY | 0.75 | 0.74 |
PUNJAB | 21.03 | 19.77 |
RAJASTHAN | 119.98 | 115.76 |
SIKKIM | 0.88 | 0.87 |
TAMIL NADU | 92.34 | 90.08 |
TELANGANA | 55.64 | 55.64 |
THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU | 0.21 | 0.04 |
TRIPURA | 6.6 | 6.54 |
UTTAR PRADESH | 236.8 | 211.98 |
UTTARAKHAND | 12.46 | 11.93 |
WEST BENGAL | 155.43 | 141.4 |
Total | 1717.67 | 1575.27 |
नरेगा से जुड़े FAQs
नरेगा में पेमेंट कैसे देखें?
नरेगा मे पेमेंट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाईट https://nrega.nic.in/Nregahome/MGNREGA_new/Nrega_home.aspx पर जाना होगा । वहाँ आप पेमेंट लिस्ट देख पाएंगे ।
जॉब कार्ड में कितना पैसा आया?
नरेगा की लिस्ट मे अपना जॉब कार्ड खोजें , वर्क सिलेक्ट करें और उसके बाद मस्टर रोल मे जाकर चेक कर पाएंगे की नरेगा जॉब कार्ड मे कितना पैसा आया है ।
जॉब कार्ड फॉर्म कैसे भरें?
जॉब कार्ड फॉर्म भरने के लिए नरेगा का जॉब कार्ड फॉर्म यानि आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। उसे प्रिन्ट करें और उसमे अपनी जानकारी जैसे जिला का नाम, अपने पंचायत एवं ब्लॉक की जानकारी भरें और अन्य सारी जानकारी डालने के बाद जमा कर दें ।